नारियल तेल स्किन केयर में सही तरीके से शामिल करने से चेहरा चमक उठता है। यह डल और डैमेज स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है। सामान्य तौर पर नारियल तेल लोग बालों में लगाते हैं, लेकिन इसे स्किन पर भी लगाने के कई फायदे हैं।
आज हम इस लेख में जानेंगे कि रोजाना चेहरे रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल में शहद मिलाकर लगाने से क्या फायदे होते हैं?
अगर आप चेहरे पर नेचुरल चमक लाना चाहते हैं, तो नारियल तेल और शहद का फेस पैक जरूर ट्राई करें। यह स्किन से दाग-धब्बों को दूर करता है और स्किन को नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है।
शहद और नारियल तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को चमकदार बनाते हैं। यह स्किन की डलनेस दूर कर नैचुरल ग्लो लाने में मददगार है।
नारियल तेल में मौजूद विटामिन ई स्किन को टाइट करता है और झुर्रियों को कम करता है। इससे स्किन जवां और फ्रेश नजर आती है।
नारियल तेल और शहद का फेस पैक लगाने से स्किन सॉफ्ट और स्मूथ हो जाती है। यह रूखी और बेजान त्वचा को हेल्दी बनाने में मदद करता है।
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको एक कटोरी में नारियल तेल और शहद को अच्छे से मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं। फिर इसे 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
इसे हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करने से असर जल्दी दिखता है। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com