सर्दियों में अक्सर चेहरे का निखार कही गायब हो जाता है, जिससे परेशान होकर लोग कई अलग-अलग तरह की ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन, इनके कई साइड इफेक्ट हो सकते हैं।
आज हम इस लेख में नारियल तेल के ऐसे नुस्खे बताएंगे, जिससे आपको अपने चेहरे को निखारने में मदद मिलेगी। इससे न केवल चेहरे पर चमक आएगी, बल्कि दाग-धब्बों से छुटकारा पाने में भी मदद मिलेगी।
रात को सोने से पहले चेहरे को साफ करके नारियल के तेल से 5 मिनट चेहरे की मालिश करें, इसके बाद इसे रात भर स्किन पर लगा छोड़ दें। ऐसा रोजाना करने से चेहरे पर निखार आता है।
क्लींजर के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए थोड़ी-सा नारियल तेल लें और इसे पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे त्वचा से गंदगी और मेकअप हटाने में मदद मिलती है।
चेहरे पर फेशियल जैसा निखार के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल स्क्रब के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच चीनी और कॉफी मिलाएं। इसे चेहरे पर हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक स्क्रब करें।
चेहरे का खोया नूर वापस लाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल हल्दी और शहद के साथ कर सकती हैं। इसके लिए 1 चम्मच नारियल तेल में एक चूटकी हल्दी पॉउडर मिलाएं। इस पैक को 20 मिनट स्किन पर लगा छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
नारियल तेल का इस्तेमाल डार्क स्पॉट्स और दाग-धब्बों को कम करने के लिए इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाएं। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं, फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।
चहरे पर चमक के लिए नारियल तेल का फेस मास्क का इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए नारियल तेल में हल्दी और शहद मिलाएं। इसे 15 मिनट तक चहरे पर लगा छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए naidunia.com