जीवन में लाभ पाने के लिए नारियल के ये उपाय आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होंगे। आइए जानते है नारियल के ऐसे उपायों के बारे में जिससे आपका भाग्योदय हो सकता है।
हिंदू धर्म में नारियल काफी शुभ माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य से पहले नारियल तोड़ने का काफी महत्व होता है। मान्यता है कि पूजा-पाठ या कर्म-कांड में नारियल का प्रयोग होता है।
नारियल के अंदर त्रिदेव का वास होता है। नारियल के सफेद हिस्से को चंद्र का रूप माना जाता है। इसके अंदरूनी भाग का पानी सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी के आने का प्रतिनिधित्व करता है।
सुख समृद्धि के लिए भी नारियल का विशेष महत्व होता है। नारियल पर लाल फूल चढ़ाएं और सिंदूर चढ़ाकर मंगल कामना करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती हैं।
किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले नारियल में चढ़े लाल फूल को अपने साथ ले जाएं। नौकरी, जॉब इंटरव्यू, कोर्ट कचहरी आदि मामलों में यह उपाय बेहद लाभकारी होता है।
मां लक्ष्मी के अवतार के रूप में भी नारियल को जाना जाता है। ऐसे में अगर आप विधि विधान से शुक्रवार के दिन इसकी पूजा करते है तो मां-लक्ष्मी कभी भी आपसे नाराज नही होंगी।
गुरुवार के दिन नारियल को पीले कपड़े में बांधे और पीली मिठाई के साथ लपेटकर इसे विष्णु जी के समक्ष अर्पित कर दें। साथ ही अपनी मन्नत मांग ले। भगलाव अवश्य ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।
आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए प्रत्येक मंगलवार एक नारियल हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं। इसके बाद उनकी विधिवत पूजा-अर्चना करें। इस उपाय को करने से जल्द ही आर्थिक संकट हटेगा।