हिंदू धर्म में नारियल को पवित्र और शुभ माना जाता है। इसलिए, आज हम कुछ विशेष उपाय बताएंगे जिसका पालन कर वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने में मदद मिल सकती है।
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को नारियल अर्पित करने से आपके वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है।
मान्यताओं के अनुसार, अगर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बढ़ते जा रहा है, तो ऐसे में पूर्णिमा के दिन नारियल पर कुमकुम लगाकर दान करने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
अगर पति-पत्नी के बीच लगातार लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं, तो ऐसे में मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में नारियल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
अगर आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी के बीच तनाव की समस्या है, तो शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को नारियल अर्पित करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
रात को सोते समय नारियल को तकिए के पास रखें, फिर इसे सुबह बहते हुए पानी में बहा दें, इससे पति-पत्नी के बीच तनाव को दूर करने में मदद मिलती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शाम को घर में नारियल पर घी और कपूर लगाकर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म से जुड़ी ऐसी खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com