वास्तु में घर की दिशाओं से जुड़ें नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया है। वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की हर दिशाओं के लिए अलग-अलग रंगों के बारे में बताया गया है। अगर वास्तु के मुताबिक दीवार का रंग करें, तो इसका लाभ मिलता है।
घर की पूर्व दिशा के दीवार को हरा रंग से रंगना चाहिए। इस दिशा के लिए हरा रंग बेहद ही फलदायी माना जाता है। आइए जानते है कि हरा रंग करने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा को हरा करवाने से घर में कलेश जैसी समस्याएं पैदा नहीं होता है। अगर घर में कलेश होता है, तो पूर्व दिशा को हरे रंग से रंगे।
अगर हरे रंग के पूर्व दिशा दीवार की तरह मुंह करके कोई पढ़ाई करता है, तो उसकी बौद्धिक क्षमता भी बढ़ती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व दिशा वाली दीवार को हरा करवाने से बड़े बेटे को जीवन में खूब उन्नति प्राप्त होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा को हरे रंग में करवाने से परिवार में सुख-शांति सदैव बनी रहती है, इसलिए पूर्व दिशा को हरे रंग में रंगना चाहिए।
पूर्व दिशा का संबंध काष्ठ तत्व से माना जाता है। ऐसे में इस दिशा को हरे रंग को रंगने के साथ ही लकड़ी से बनी चीजों को रखना फलदायी हो सकता हैं।