हिंदू धर्म में रंगों के त्योहार यानी होली का विशेष महत्व होता है। इस दिन का लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है। होली रंगों के साथ घरों में खुशियां भी लाता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को होगा। 24 मार्च की रात होलिका दहन और 25 की सुबह होली खेली जाएगी।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होली का त्योहार लड्डू गोपाल का काफी प्रिय था। इसलिए, इस दिन आप लड्डू गोपाल को गुलाल जरूर लगाएं।
लड्डू गोपाल को आप होली के दिन गुलाबी रंग का गुलाल लगाएं। गुलाबी रंग लगाने से लड्डू गोपाल आपसे प्रसन्न होंगे।
आमतौर पर अपने देखा होगा कि लड्डू गोपाल को पीले रंग का वस्त्र पहनाया जाता है। ऐसे में होली के दिन उनको पीला रंग का गुलाल भी लगा सकते है।
इन 2 रंगों के अलावा आप लड्डू गोपाल को लाल रंग का भी गुलाल लगा सकते है। ऐसा करने से आपकी मनोकामना भी होती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
इन तीन रंगों के गुलाल से आप लड्डू गोपाल को रंग लगा सकते है। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ