एक साल का हुआ कॉमेडियन भारती सिंह का बेटा, शेयर की फोटोज


By Ekta Sharma03, Apr 2023 01:32 PMnaidunia.com

एक साल का हुआ भारती का बेटा

कॉमेडियन भारती सिंह का बेटा गोला आज पूरे एक साल का हो गया है। भारती ने 3 अप्रैल 2022 में बेटे गोला को जन्म दिया था।

देती रहती हैं लाइफ अपडेट

भारती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वे अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट फैंस को देती रहती हैं। इसके अलावा वे अपने यूट्यूब चैनल के जरिए भी फैंस से जुड़ती हैं।

शेयर की फोटोज

वहीं आज अपने बेटे के जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। दरअसल भारती और उनके पति हर्ष अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाते हैं।

भारती का क्यूट बेटा

भारती ने जो फोटोज शेयर की है, उसमें उनका बेटा गोला तरह-तरह के पोज देते नजर आ रहा है। साथ ही वह कभी शेफ बना है तो, कभी बास्केट में बैठा नजर आ रहा है।

खास कैप्शन

इन फोटोज को शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा पहला ‘जन्मदिन मुबारक हो गोल्ला, ढेर सारा प्यार। बड़े होकर हमारी तरह ही बनना, भगवान आपको खुश रखे।’

खास अंदाज में किया फेस रिवील

भारती ने अपने बेटे के जन्म के कुछ समय बाद एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उनके बेटे का नाम लक्ष्य है। भारती ने अपने बेटे का फेस रिवील भी खास अंदाज में किया था।

साल 2017 में की शादी

भारती ने स्क्रीन राइटर और टीवी होस्ट हर्ष लिंबाचिया के साथ साल 2017 में गोवा में शादी की थी। शादी के चार साल बाद 2022 में कपल पहली बार माता-पिता बने थे।

बिना मेकअप सादगी से रहना पसंद करती है ये साउथ एक्ट्रेस