बढ़ती उम्र के साथ कमजोर हड्डियों की शिकायत हो सकती है। ऐसे में तिल के साथ इस चीज को मिलाकर सेवन करने हड्डियों को लोहे जैसे मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
अगर बढ़ती उम्र के कारण हड्डियां कमजोर हो रही हैं, तो ऐसे में गुड़ का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
तिल का बीज कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है। यह हड्डियों को बनाने के अलावा इनमें घनत्व भी बढ़ाता है, जिससे हड्डियां मजबूत बन सकती हैं।
गुड़ आयरन और फास्फोरस से भरपूर होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ खून की कमी दूर करने में भी सहायक है।
तिल और गुड़ को मिलाकर सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह शरीर में संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।
रोजाना खाली पेट या शाम के समय तिल-गुड़ का लड्डू खा सकते हैं। इससे हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको तिल और गुड़ के सेवन से किसी तरह की समस्या या एलर्जी की शिकायत है, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com