मां बनना जीवन का सबसे अच्छा अनुभव होता है लेकिन कई बार गलत जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट प्रजनन क्षमता को प्रभावित करती हैं।
फर्टिलिटी बढ़ाने में भी हेल्दी डाइट का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। प्रजनन स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना काफी जरूरी होता है।
बीन्स में लीन प्रोटीन और आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाते हैं। शरीर में आयरन की कमी होने से फर्टिलिटी पर भी असर पड़ता है।
ड्राई फ्रूट्स ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। यह कंसीव करने वाली महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप फर्टिलिटी को बेहतर बनाना चाहती हैं, तो ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करें।
डाइट में विटामिन-सी से भरपूर फल जरूर शामिल करें। इसके लिए आप संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी जैसे फ्रूट्स अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन फलों को खाने से कंसीव करने में मदद मिलती है।
केले खाने से फर्टिलिटी में सुधार होता है। इसमें पोटेशियम और विटामिन बी6 पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। फर्टिलिटी हार्मोन बढ़ाना चाहते हैं, तो केले को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
महिलाओं के फर्टिलिटी लेवल को बढ़ाने के लिए डाइट में हरी सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए। ये विटामिन-बी और फोलेट से भरपूर होती हैं। जो प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मददगार है।