गर्मियों में इन चीजों का करें सेवन, हीट स्ट्रोक से होगा बचाव


By Sandeep Chourey20, Apr 2024 11:50 AMnaidunia.com

गर्मी का सितम

देश के अधिकांश राज्यों में इन दिनों गर्मी सितम ढा रही है। ऐसे में यदि खुद को सेहतमंद रखना है तो घर में रखी इन चीजों का सेवन जरूर करें।

हीट स्ट्रोक का खतरा

ज्यादा गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है और ऐसे में घर किचन में ही रखी कुछ चीजें औषधि के समान काम करती है। इन चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।

पुदीने के पत्ते

गर्मियों में पुदीने के पत्ते औषधि की तरह काम करते हैं। इनकी तासीर ठंडी होती है और पाचन को ठीक रखती है। पुदीना के पत्ते में विटामिन सी और मेंथॉल होता है।

इमली की चटनी

गर्मी में इमली का सेवन करके भी आप शरीर का तापमान कम कर सकते हैं। इमली के गूदे की चटनी या जूस शरीर को ठंडक पहुंचाता है।

प्याज का रस

गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल करना चाहिए। प्याज के रस में कूलिंग एजेंट होते हैं तो हीट स्ट्रोक से बचाते हैं।

एलोवेरा जूस

गर्मियों में हीट स्ट्रोक के जोखिम को कम करने के लिए एलोवेरा जूस भी पी सकते हैं। यह शरीर को ठंडक देता है। शरीर पर एलोवेरा जेल से मालिश भी कर सकते हैं।

मेथी का पानी

गर्मियों में यदि पाचन खराब हो गया है तो मेथी के पानी का सेवन करना चाहिए। यह हीट स्ट्रोक के खतरों को कम करता है और शरीर के तापमान को बढ़ने नहीं देता है।

सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से क्या होता है?