सर्दियों के मौसम में जुकाम, खांसी, बुखार के साथ अन्य बीमारियों का भी प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में फल और सब्जियों के साथ सिंघाड़े का सेवन जरूर करना चाहिए।
सिंघाड़े का सेवन करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। सिंघाड़े में कैलोरी की मात्रा कम होती है। यह फल फाइबर और पानी का समृद्ध स्रोत है। पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
सिंघाड़े में पानी भरपूर होता है और इसके सेवन से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। सिंघाड़े में विटामिन-C, विटामिन-A, मैंगनीज जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सिंघाड़े में पोटैशियम भरपूर होता है। जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या है, उन्हें अपनी डाइट में सिंघाड़े का सेवन जरूर करना चाहिए। हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।
पानी से भरपूर सिंघाड़ा खाने से पाचन तंत्र ठीक रहता है। इसमें फाइबर बहुत ज्यादा होता है, जो पाचन के लिए मददगार होता है। कब्ज से छुटकारा मिल सकता है।
सिंघाड़ा एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत है। इसे खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे कई तरह के गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।