व्यस्त जीवनशैली, गलत खानपान, योग ना करने की आदत और ज्यादा तनाव की वजह से शरीर में चर्बी बढ़ सकती है। ऐसे में इसे सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
काले तिल में हेल्दी फैट्स, कैल्शियम, आयरन और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जो पेट की चर्बी कम करने में मदद कर सकता है।
काले तिल का सेवन करने के लिए 1 चम्मच काले तिल को खाएं। इसके बाद गुनगुने पानी का सेवन करें।
अगर आपको तिल का स्वाद सही नहीं लग रहा है, तो काले तिल को भूनकर सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आप इस नुस्खें का सेवन करीब 3-4 हफ्ते तक करते हैं, तो इससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है।
पेट की चर्बी कम करने के लिए काले तिल का सेवन करने के अलावा सुबह के समय करीब 20-30 मिनट एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है।
अगर आपको काले तिल से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com