सेहत के लिए लाल मिर्च का सेवन सीमित मात्रा में करना फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर इसे ज्यादा खाते हैं तो शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से-
ज्यादा तीखा सेवन करने पर मल त्याग करते समय जलन की समस्या हो सकती है। जिसके कारण बवासीर होने की संभावना बढ़ जाती है।
अगर आप लाल मिर्च का सेवन करते हैं, तो पेट में जलन, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
लाल मिर्च का सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ती है, जो चेहरे पर मुंहासे और जलन की समस्या हो सकती है।
अगर आप ज्यादा लाल मिर्च का सेवन करते हैं, तो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है।
लाल मिर्च में तत्व किडनी और लिवर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। जिसके कारण लिवर और किडनी संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आपको लाल मिर्च से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com