सुबह के नाश्ते में इन चीजों का सेवन बढ़ा देगा वजन


By Ekta Sharma2023-03-18, 19:30 ISTnaidunia.com

नाश्ता है जरूरी

कई लोग तो वजन घटाने के लिए सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं, तो वहीं कुछ लोग दोपहर का खाना नहीं खाते। जबकि ऐसा करना आपके सेहत के लिए भारी पड़ सकता है।

हेल्दी ब्रेकफास्ट लें

फिट रहने के लिए सुबह का नाश्ता सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। हेल्दी ब्रेकफास्ट वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

इन चीजों का न करें सेवन

कई लोग सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं, जिससे मोटापे के शिकार होते हैं। आइए जानते हैं, सुबह के नाश्ते में आपको क्या खाने से परहेज करना चाहिए।

ऑइली खाना

अक्सर लोग सुबह के नाश्ते में पूड़ी, कचौड़ी, वड़ा पाव, समोसा, जलेबी आदि खाना पसंद करते हैं। इन फूड आइटम्स में ज्यादा तेल का उपयोग किया जाता है, जिससे आपका वजन बढ़ सकता है।

पैक्ड फ्रूट जूस

नाश्ते में पैक्ड फ्रूट जूस का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। पैक्ड जूस में ज्यादा मात्रा में शुगर और कई हानिकारक पदार्थ मौजूद होते हैं। जिससे वजन बढ़ने के साथ कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

व्हाइट ब्रेड

अक्सर लोग सुबह के नाश्ते में व्हाइट ब्रेड का सेवन करते हैं। यह आपके हेल्थ के लिए बहुत ही हानिकारक है। इसमें रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाता है।

चॉकलेट

अगर आप सुबह में चॉकलेट खाते हैं तो, तो इससे वजन बढ़ सकता है। इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे आप मोटे हो सकते हैं।

स्मूथ और हेल्दी बालों के लिए आजमाएं ये आसान टिप्स