भाग्य का साथ पाने के लिए इस दिशा में लगाएं तांबे का सूर्य


By Sahil25, Nov 2023 08:00 AMnaidunia.com

तांबे का सूर्य

वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि तांबे का सूर्य घर पर लगाने से सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है। बशर्ते इससे जुड़े कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

नकारात्मक ऊर्जा

यदि घर या दफ्तर के अंदर सही दिशा में तांबे का सूर्य लगाया जाता है तो नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कहां रखें तांबे का सूरज?

तांबे के सूरज को घर में दीवार पर टांगने से लाभ मिलता है। खैर, सवाल खड़ा होता है कि इसे लगाने की सही दिशा और जगह क्या होती है।

पूर्व दिशा की दीवार

अगर आपके घर की पूर्व दिशा वाली दीवार पर कोई खिड़की या रास्ता नहीं है तो यहां तांबे का सूर्य लगाएं। ऐसा करने से पारिवारिक जीवन में खुशियां भर जाती है।

करियर में सफलता

तांबे के सूरज को ऑफिस या कार्य के स्थान की पूर्वी दीवार पर लगाने से करियर में सफलता मिलती है। इतना ही नहीं, तरक्की के मार्ग भी खुलते हैं।

पूजा घर में लगाएं

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पूजा घर के ईशान कोण वाली दीवार पर भी तांबे का सूरज लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से देवी-देवताओं की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।

लिविंग रूम

लिविंग रूम में पूर्व दिशा की दीवार पर तांबे का सूरज लगाना भी शुभ होता है। घर का माहौल खुशनुमा बनाने में भी आपको मदद मिलेगी।

बेडरूम में न लगाएं

वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि घर के बेडरूम में तांबे का सूरज लगाने से बचना चाहिए। वहीं, इसकी साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

12 महीने बाद सूर्य का धनु में गोचर, 3 राशि वाले हो जाएंगे मालामाल