तांबे के लोटे से ये उपाय करने से दुखों का होगा नाश


By Ayushi Singh09, Sep 2024 07:00 AMnaidunia.com

अक्सर घर में कई चीज होती है, जिसका इंसान उपाय करके जीवन में परेशानियों से छुटकारा पा सकता है। आइए जानते हैं कि तांबे के लोटे से ये उपाय करने से दुखों का होगा नाश-

आर्थिक तंगी से छुटकारा

अगर जीवन में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो रोजाना तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है।

मिलती है सफलता

अगर जीवन में मेहनत करने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लग रही है,तो रात के समय में तांबे के लोटे में सिंदूर डालकर रख दें। सुबह उठकर इस जल को तुलसी के पौधे में डाल दें। इससे जीवन में सफलता मिलने के योग बनते हैं।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, तो  रात के समय में तांबे के लोटे में पानी भरकर सिरहाने के पास रखें और सुबह उठकर इस पानी को किसी पौधे में डाल दें। इससे  नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

दूर होता है क्लेश

अगर घर-परिवार में हमेशा क्लेश होते रहते हैं, तो तांबे के लोटे में चावल डालकर सूर्य को अर्पित करने से घर के सारे क्लेश दूर होते हैं।

व्यापार में होगा लाभ

अगर व्यापार में लंबे समय से लाभ नहीं हो रहा है,तो तांबे के लोटे में पानी भरकर शिवलिंग पर चढ़ाने से व्यापार में लाभ होने के योग बनने लगते हैं।

पूर्ण होती है मनोकामना

अगर जीवन में मनोकामना पूरी करने के लिए तांबे के लोटे में पानी भरकर और चावल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाने से सारी मनोकामना पूरी होती है।

तांबे के लोटे से ये उपाय करने से दुखों का नाश होगा। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

40 दिन तक हनुमान चालीसा पढ़ने से क्या होता है?