तपती गर्मी से राहत दिलाएंगे किचन के ये 2 मसाले


By Ram Janam Chauhan12, Jun 2025 12:51 PMnaidunia.com

इस भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन, चिड़चिड़ापन होना और पसीना आना आम है। ऐसे में अगर आप किचन में रखे इन 2 मसाले का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को ठंडक मिल सकती है।

मिलती है शरीर को ठंडक

किचन में रखें मसाले सब्जी बनाने के अलावा कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए, आज हम 2 ऐसे मसाले बताएंगे, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।

शरीर ठंडा करे सौंफ

सौंफ का इस्तेमाल खासकर लोग मुंह की बदबू दूर करने के लिए करते हैं, लेकिन इसे सेवन करने से गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रख सकते हैं।

सौंफ पानी कैसे करें सेवन

सौंफ पानी का सेवन करने के लिए रात में सोने से पहले करीब एक चम्मच सौंफ को पानी में भिगोएं और सुबह इसे छानकर सेवन कर सकते हैं।

पकी धनिया करें इस्तेमाल

पकी धनिया आमतौर पर हर भारतीय किचन में मिल जाता है। अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो शरीर को भीतर से ठंडा रख सकते हैं।

कैसे पिएं धनिया पानी

इसे सेवन करने के लिए रात के समय एक चम्मच पकी धनिया को एक गिलास पानी में भिगोएं और सुबह इसे छानकर सेवन करें। इसे पाउडर के रूप में भी सेवन कर सकते हैं।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको सौंफ और पकी धनिया से किसी तरह की समस्या महसूस होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

पुरानी पीठ का दर्द कम करने के देसी नुस्खे