वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पौधे घर में सकारात्मक माहौल बनाते हैं। कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जो धन का आकर्षित करते हैं।
मनी प्लांट का सीधा संबंध धन से होता है। वास्तु में इसे बेहद शुभ माना गया है और धन लाभ के लिए भी इसे बेहद फायदेमंद बताया गया है।
वास्तु में उल्लेख है कि मनी प्लांट के अलावा एक और पौधा है, जिसे घर में लगाने से धन को आकर्षित करने में मदद मिलती है।
वास्तु शास्त्र की मानें तो क्रासुला प्लांट या जेड प्लांट मां लक्ष्मी को प्रिय होता है। इसे घर में लगाने से धन के देवी को प्रसन्न कर सकते हैं।
धार्मिक मान्यता के मुताबिक, क्रासुला प्लांट को घर में लगाने से धन को आकर्षित करने में काफी मदद मिलती है।
वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि माता लक्ष्मी को जेड प्लांट अति प्रिय होता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में यह पौधा होता है, वहां मां लक्ष्मी जरूर निवास करती हैं।
वास्तु में कहा गया है कि इस पौधे को घर के एंट्री गेट के दाएं तरफ लगाना चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ भी होगा।
ऐसा भी कहा जाता है कि जो व्यक्ति ऑफिस में जेड प्लांट लगता है। उस व्यक्ति का वेतन समय के साथ बढ़ता रहता है।