खिलाड़ी अपने खेल के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस उनकी हर एक खबर को जानने के लिए बेताब रहते हैं।
ऐसे में आज हम इस लेख में आपको उन क्रिकेटर्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा शादियां की हैं।
इस लिस्ट में पहला नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान का नाम है। जिन्होंने 3 शादियां की हैं। खिलाड़ी अपने अफेयर को लेकर चर्चाओं में रहते हैं।
भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने साल 2012 में तलाक लेने के बाद साल 2015 में दोबारा शादी की थी।
इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम भी शामिल है। उन्होंने 1996 में अभिनेत्री संगीता से शादी करने के लिए अपनी वाइफ को तलाक दिया था।
भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने अपनी पहली शादी साल 1998 में की थी। इसके बाद तलाक लेकर मॉडल एंड्रिया हेविट से साल 2006 में शादी की थी।
इंडियन प्लेयर अरुण लाल ने भी दो बार शादी की है। उन्होंने दूसरी शादी साल 2022 में गर्लफ्रेंड बुलबुल के साथ की थी।
एक से ज्यादा बार शादी रचाने वाले क्रिकेटर्स। खेल से जुड़ी इसी तरह की खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com