देश आज 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर स्कूलों सहित जिला मुख्यालयों पर सांस्कृतिक आयोजन हुए।
परेड सहित लोकनृत्यों के आयोजनों को देखने के लिए दर्शक दीर्घा में दर्शकों में भरपूर उत्साह नज़र आया।
स्कूली बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में लोकनृत्यों की सुंदर प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम के बाद स्कूली बच्चों ने सुंदर परिधानों में तालमेल के साथ प्रस्तुति दी।
पुलिस के कर्मचारियों ने सधी हुई ताल और लय के साथ कदमताल करते हुए परेड की प्रस्तुति दी।