बालों से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग घर पर तरह-तरह के हेयर मास्क बनाते है, लेकिन आज हम आज 1 खास पत्ते के बारे में जानेंगे, जिससे बाल सिल्की हो सकते है।
अगर आपके बाल सिल्की और घने नहीं है, तो इस 1 हरे पत्ते का मास्क बालों की समस्याओं से निजात दिला सकता है।
करी का पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो खाने के अलावा बालों के लिए भी रामबाण माना जाता है। आइए जानते हैं कि करी पत्ता का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।
करी पत्ता हेयर मास्क बनाने के लिए आपको हरी पत्ता और दही की जरूरत पड़ेगी। इन दोनों से एक पेस्ट बनाना होगा।
2 चम्मच दही और 1 मुट्ठीभर करी का पत्ता दें। सबसे पहले करी पत्ते को पीस लें और फिर उसमें दही को डालकर अच्छे से मिलाएं।
इस हेयर मास्क को बालों पर लगाकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा हफ्ते में 2 बार केवल करें और फिर देखें बाल सिल्की होने के साथ ही घने और काले हो जाएंगे।
30 मिनट होने के बाद बाल को शैंपू से धोएं ताकि करी पत्ता और दही की महक आपके बालों से निकल सकें।
करी का पत्ता बालों को सिल्की बनता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ