मजबूत और घने बालों के लिए उनकी देखभाल बेहद जरूरी है। हेयर केयर रूटीन में आप कुछ हर्ब्स भी शामिल कर सकती हैं।
करी पत्ता का इस्तेमाल करके बालों से जुड़ी कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आइए बालों पर इसे अप्लाई करने के तरीके के बारे में जान लेते हैं।
करी पत्ते में मौजूद गुण बालों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इन पत्तों का इस्तेमाल करने से बालों पर मौजूद गंदगी को भी साफ किया जा सकता है।
नारियल के तेल में करी पत्ते को डालकर पकाएं। जब तेल थोड़ा काला हो जाएं तो गैस को बंद कर दें। इस तैयार तेल को नियमित बालों पर लगाएं।
दही में करी पत्ते डालकर भी हेयर मास्क तैयार किया जा सकता है। इसके लिए मुट्ठीभर करी पत्ते लेकर पीस लें। इस पेस्ट को दही में मिलाएं। अब आप इसे स्कैल्प पर अप्लाई कर सकते हैं।
बालों की ग्रोथ के लिए आप आंवला, मेथी और करी पत्ते का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। पेस्ट तैयार करने के लिए इन तीनों चीजों को पीस लें और हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क को बालों पर अप्लाई करें।
अगर आप चाहे तो करी पत्ते में मेहंदी मिलाकर भी बालों पर लगा सकते हैं। सबसे पहले करी पत्ते का पेस्ट लेकर मेहंदी में मिलाएं। इसमें आप अंडा और नारियल तेल भी मिला सकते हैं।
जिन लोगों को डैंड्रफ की समस्या होती है, उन्हें बालों पर करी पत्ते में कपूर का तेल मिलाकर लगाना चाहिए। इस मिश्रण को आधे घंटे तक बालों पर लगाने के बाद धो लें।