खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए हर घर में कड़ी पत्ते का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। सब्जी, पोहे के साथ-साथ कई सब्जियों में कड़ी पत्ता डाला जाता है।
करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। करी पत्तों की खुशबू भी काफी अच्छी होती है। इन पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है।
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए करी पत्ते का पानी भी काफी फायदेमंद होता है। करी पत्ते का पानी पाचन को ठीक रखता है। इसमें पाचन शक्ति बढ़ाने वाले एंजाइम होते हैं।
करी पत्ते का पानी पीने से अपच की समस्या भी दूर हो जाती है और मल त्याग की क्रिया में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आती है।
तनाव को दूर करने में भी करी पत्ते मददगार होते हैं। करी पत्ते का पानी पीने से दिमाग शांत रहता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार होता है। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम करता है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए भी रोज सुबह करी पत्ते का पानी पी सकते हैं। इसमें कार्बाचोल एल्कलॉइड होता है, जो टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।