फलों का सेवन हमारे स्वस्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। इनके सेवन से हम कई तरह की बीमारियों से दूर रहते हैं। इन्हीं फलों में से एक सीताफल है, जिसे शरीफा भी कहते हैं।
सीताफल न केवल खाने में टेस्टी लगता है, बल्कि ये आपकी सेहत को भी दुरुस्त रखता है। इसे सेवन करने से आंखों की रोशनी से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं।
सीताफल में मौजूद विटामिन-ए आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है। इससे आंखों की रोशनी बनी रहती है। इसका सेवन करने से आंखों कमजोर नहीं होती।
सीताफल में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे आंखों की रेटिना स्वस्थ रहती हैं और आंखों की अन्य दृष्टि से जुड़ी समस्या भी नहीं होती है।
जब उम्र बढ़ती है, तब आंखों में कई तरह की समस्याएं आती हैं। इससे बचने के लिए सीताफल का सेवन करना काफी फायदेमंद है।
सीताफल में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो आंखों के कमजोर ऊतकों को रिपेयर करता है। साथ ही उन्हें मजबूत बनाता है।
सीताफल में मौजूद पोषक तत्व मोतियाबिंद से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही यदि आपकी आंखें ड्राई रहती हैं, तो सीताफल का सेवन कर इसे रोकने में सहायता मिलती है।
सीताफल को खाने का सही तरीका दूध के साथ है। आप चाहें तो इसका सेवन शेक के रूप में भी कर सकते हैं।
इस तरह सीताफस का रोजाना सेवन कर आप भी ये फायदे उठा सकते हैं। इसी तरह की स्वस्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM