वास्तु शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन नाखून नहीं काटना चाहिए, लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे आपके जीवन में कई समस्याएं आ सकती हैं।
माना जाता है कि शनिवार के दिन नाखून काटने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जिससे आपको जीवन में धन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
ऐसी मान्यताएं हैं कि अगर आप इस दिन नाखून काटते हैं, तो आपकी सेहत पर बुरा असर होता है। इसलिए, शनिवार को नाखून काटने से बचना चाहिए।
अगर आप शनिवार के दिन नाखून काटते हैं, तो इससे घर के सदस्यों के बीच अनबन और लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं।
इन दिन नाखून काटने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है, जिससे बेचैनी, निराशा और नकारात्मक विचार आपको घेर सकते हैं।
शनिदेव को न्याय का देवता है, इसलिए यह कर्मों के अनुसार आपको फल देते हैं। ऐसे में इस दिन नाखून काटने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं।
हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, नाखून को सोमवार,बुधवार, शुक्रवार और रविवार के दिन काट सकते हैं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com