ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का कहना है कि व्यक्ति की कुछ आदतें भाग्य को कमजोर कर देती हैं। इससे बचने के लिए अपनी गलत आदतों में सुधार करें।
कुछ लोग हमेशा नाखून चबाते रहते हैं। ऐसा हमेशा करने वालों के ऊपर कर्ज बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, भाग्य का साथ भी इस गलती को करने वालों को नहीं मिलता है।
भोजन करने के बाद झूठे हाथों को सिर पर नहीं लगाना चाहिए। शास्त्रों में ऐसा करना सही नहीं माना जाता है। इससे व्यक्ति का भाग्य कमजोर होता है।
भोजन करते समय थाली में परोसे हुए खाने में कमी नहीं निकालनी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने वालों से मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं।
व्यक्ति को मंगलवार के दिन कर्ज लेने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने वालों के ऊपर हमेशा कर्ज का बोझ रहता है।
घर में आए किसी ब्राह्मण या सन्यासी का अपमान नहीं करना चाहिए। दरअसल, ऐसा करने की वजह से व्यक्ति को भाग्य का साथ नहीं मिलता है।
अगर आप उपरोक्त 5 गलतियों को करते हैं तो जीवन में धन-धान्य की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने का तरीका है कि आप समय रहते इन आदतों में बदलाव कर लें।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि रोजाना की किन आदतों से भाग्य कमजोर हो जाता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ