DC vs MI: दिल्ली के दंगल में कौन मारेगा बाजी?


By Shivansh Shekhar27, Apr 2024 11:54 AMnaidunia.com

आज का मुकाबला

आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में मैच खेला जाएगा। ये इस सीजन दूसरा होगा जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी।

पिछली बार टक्कर

जब पिछली बार मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल के बीच मैच हुआ था तब उसमें मुंबई ने दिल्ली को 29 रन से हरा दिया था। इस मैच में रनों की बरसात हुई थी।

दोनों टीमों के दंगल

उस मैच में पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने 234 रन बना दिए थे। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी 205 रन बनाए थे।

दोनों की हालात

दिल्ली कैपिटल ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को 4 रन से हराया था। वहीं मुंबई इंडियंस को आरआर के सामने 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीम

दिल्ली कैपिटल अभी आईपीएल 2024 के प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है और मुंबई इंडियंस 8वें पायदान पर बैठी हुई है। मुंबई ने 8 में से 3 ही मुकाबले जीते हैं।

जीत है जरूरी

इस समय पॉइंट्स टेबल में ऊपर जाने के लिए दोनों टीमों को जीतना बेहद जरूरी है। दोनों की टीम बेहद ही दमदार नजर आ रही है।

हेड टू हेड

दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल में कुल 34 मैच खेले गए हैं। इसमें से 19 मुंबई इंडियंस ने जीते हैं तो वहीं 15 में दिल्ली को जीत मिली है।

पंत और पांड्या की टक्कर

एक तरफ जहां दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं तो वहीं हार्दिक पांड्या इस आईपीएल में काफी ज्यादा संघर्ष करते हुए नजर आए हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

IPL में सबसे ज्यादा 200 से ज्यादा रन बनाकर जीतने वाली टीम