दिसंबर का पूरा महीना सिनेमा के नाम, आ रही हैं 7 फिल्में


By Arbaaj22, Nov 2023 02:53 PMnaidunia.com

दिसंबर सिनेमा रिलीज

नवंबर का महीना लगभग खत्म होने को है। ऐसे में दिसंबर का महीने सिनेमा के नाम होने वाला है। दिसंबर के महीने में कई बड़ी फिल्में दस्तक देंगी।

सैम बहादुर

विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक्टर की यह फिल्म बायोपिक है।

एनिमल

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल का भी इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म 1 दिसंबर को सैम बहादुर के साथ सिनेमा में रिलीज होगी।

जोरम

मनोज बाजपेयी की फिल्म जोरम 8 दिसंबर को सिनेमा में आने वाली है। हाल में ही इसका टीजर भी आया था।

ऑपरेशन वैलेंटाइन

सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ऑपरेशन वैलेंटाइन भी 8 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

मैरी क्रिसमस

कटरीन कैफ की अपकमिंग फिल्म की लिस्ट में मैरी क्रिसमस है। बता दें कि यह फिल्म दिंसबर पर 15 तारीख को रिलीज होगी।

डंकी

शाहरुख इस साल 2 ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुकें है। अब फैंस की उनकी अपकमिंग फिल्म डंकी पर नजर है। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

सालार

प्रभास की फिल्म सालार का क्लैश शाहरुख खान की डंकी के साथ होगा। दोनों ही सुपरस्टार है अब देखना होगा कि फैंस का जादू किस पर चलता हैं। फिल्म 22 दिसंबर को आ रही है।

मनोरंजन की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

56 की उम्र में 36 के दिखते हैं अक्‍की, जानें सीक्रेट