धार्मिक साज-सज्जा में फूलों का बहुत महत्व है। आप फूलों की रंगोली बना सकते हैं। माता के आसन पर आकर्षक ढंग से फूल बिछा सकते हैं। बैकग्राउंड में भी रंग-बिरंगे फूल सजा सकते हैं।
किसी भी मंगल कार्य में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। आप मंदिर या चौकी के आगे रंग, फूल, या आटे से रंगोली बना सकते हैं।
माता की चौकी की सजावट के लिए आप रंग-बिरंगी लाइट्स का प्रयोग कर सकते हैं। इससे माता की चौकी जगमगा उठेगी।
आप रंगीन कागज का इस्तेमाल कर भी माता की चौकी को सजा सकते हैं।
चौकी के ऊपर लाल कपड़े को सजाने के लिए आप कई सारे मोतियों और छोटे-छोटे मिरर को ग्लू से उस पर चिपका सकते हैं।
आप हैंडीक्राफ्ट का इस्तेमाल कर भी माता की चौकी को आकर्षक लुक दे सकते हैं।
आप मिट्टी से बने सजावटी सामान से भी मंदिर या माता की चौकी की सजावट कर सकते हैं।