दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार खत्म हो जाता है और सभी जगह पॉजिटिव एनर्जी आती है। इससे घर परिवार में खुशी का माहौल रहता है।
सनातन धर्म में दीपक प्रज्वलित करना बेहद ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, दीपक के कुछ चमत्कारी उपाय भी बताए गए हैं।
ऐसी मान्यता है कि घर में या मंदिर में सही समय पर दीपक जलाने से सभी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। आइए उन समस्याओं के बारे में जानते हैं।
राहु केतु जनती दोष के कारण नींद की समस्या, बनते बिगड़े जाने की समस्या है। बुरे कर्म की तरफ खिंचाव बढ़ने लगते हैं तो सुबह शाम अलसी के तेल का दीपक जलाएं।
यदि आपकी आर्थिक तंगी दूर नहीं हो रही है तो मां लक्ष्मी के सामने रोजाना सात मुखी यानी सात बत्तियों वाला घी का दीपक लगाएं। यह बेहद शुभ माना जाता है।
जब भी सूर्य देव को जल अर्पित करने जाएं तब देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। ऐसा करने से आपका मान और सम्मान बढ़ेगा।
यदि आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो बुधवार के दिन गणपति जी के सामने तीन बत्तियों वाला देसी घी का दीपक जलाएं। ऐसा करना लाभकारी हो सकता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।