दीपिका पादुकोण ब्लॉकबस्टर फिल्में


By Arbaaj31, Jan 2024 02:19 PMnaidunia.com

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के चर्चे हैं। एक्ट्रेस अपनी शानदार एक्टिंग के लिए दुनिया भर में जानी जाती हैं।

ब्लॉकबस्टर फिल्में

दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म फाइटर में नजर आ रही है, लेकिन क्या आपको उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के नाम पता है? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं।

करियर की शुरुआत

दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड फिल्म में करियर की शुरुआत साल 2007 में फिल्म ओम शांति ओम से की थी, जो कि दर्शकों को काफी पसंद भी आई।

चेन्नई एक्सप्रेस

दीपिका की झोली में काफी लंबे समय बाद ब्लॉकबस्टर फिल्म आई थी। इस फिल्म का नाम चेन्नई एक्सप्रेस था। एक्ट्रेस की यह फिल्म सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

इतना रहा कलेक्शन

फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 227.13 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में लीड एक्टर शाह रुख खान थे।

फिल्म पद्मावत

दीपिका पादुकोण की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म पद्मावत रही। इस फिल्म ने 302.15 करोड़ का बिजनेस किया था। बता दें कि फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी।

फिल्म पठान

दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान सिनेमाघरों में काफी पसंद की गई। पठान ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इस फिल्म में भी लीड एक्टर शाह रुख खान थे।

शाह रुख और दीपिका

दीपिका पादुकोण और शाह रुख खान की जोड़ी पर्दे पर ब्लॉकबस्टर रही है। दीपिका 2 ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शाह रुख खान लीड एक्टर रहे हैं।

मनोरंजन की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्राइम और सस्पेंस का फुल डोज हैं ये वेब सीरीज