Deepika Padukone: दीपिका के सादगी भरे ऑस्कर लुक्स ने जीता सभी का दिल


By Ekta Sharma13, Mar 2023 02:08 PMnaidunia.com

ऑस्कर 2023

ऑस्कर 2023 भारत के लिए काफी खास रहा है। इस बार भारत ने दो ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस मौके पर दीपिका भी प्रेजेंटर के तौर पर मौजूद थीं।

प्रेंजेटर के तौर पर दीपिका

दीपिका ने इस दौरान ब्लैक आउटफिट पहन रखा था। जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। एक्ट्रेस की सादगी लोगों को खूब पसंद आई।

ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में दीपिका

दीपिका ने ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर गाउन पहन रखी थी। अवॉर्ड सेरेमनी से दीपिका की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

बेहद खूबसूरत लगीं दीपिका

दीपिका ने पॉपुलर ब्रांड लुइस वुइटन की ब्लैक कलर की लॉन्ग ऑफ शोल्डर ड्रेस कैरी की थी। वे इस कंपनी की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। साथ ही उन्होंने वेलवेट के ग्लव्स भी पहने हुए थे।

फैंस हुए दीवाने

दीपिका ने अपने लुक में कार्टियर डायमंड नेकलेस भी पहना था, जो उनके लुक को और भी ज्यादा एलिगेंट बना रहा था। वे इस लुक में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।

Lakme Fashion Week: लैक्मे फैशन वीक में इन एक्ट्रेस ने दिखाया ग्लैमरस अवतार