फाइटर के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका


By Prakhar Pandey30, Jan 2024 03:21 PMnaidunia.com

दीपिका पादुकोण

पिछले लंबे समय से दीपिका पादुकोण जिस भी फिल्म में होती है, वह हिट या ब्लॉकबस्टर होती है। आइए जानते है दीपिका की आने वाली फिल्मों के बारे में।

कैसा रहा 2023?

साल 2023 फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी बेहतरीन रहा था। दीपिका स्टारर पठान से ही साल 2023 की शुरुआत हुई थी। यह साल भी दीपिका के लिए काफी शानदार रहा था।

पठान और जवान

2023 में दीपिका पठान और उसके बाद जवान में नजर आई थी। यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी।

फाइटर में दीपिका

25 जनवरी 2024 को रिलीज हुई फाइटर फिल्म में दीपिका ने एक फाइटर पायलट का किरदार निभाया था। यह फिल्म भी अपने पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

एक्शन स्टार

दीपिका पठान फिल्म से ही एक्शन हीरोइन का किरदार निभा रही है। पठान के बाद फाइटर में भी दीपिका दमदार एक्शन सीक्वेंस करती नजर आई थी।

आने वाली फिल्में

दीपिका 9 मई 2024 को रिलीज होने वाली कल्की 2898 AD में नजर आने वाली है। प्रभास स्टारर यह फिल्म भी एक एक्शन एडवेंचर ड्रामा फिल्म होगी।

सिंघम रिटर्न्स

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम रिटर्नस भी एक पुलिस एक्शन ड्रामा फिल्म होने वाली है। 15 अगस्त 2024 को रिलीज हो रही इस फिल्म में दीपिका के किरदार का नाम शक्ति शेट्टी होगा।

द इंटर्न

अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा के निर्देशन में बन रही द इंटर्न एक थ्रिलर कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी। मूवी में दीपिका के अलावा अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता भी होंगे। यह फिल्म इस समय प्री-प्रोडक्शन में है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Fighter Box Office Collection: सोमवार आते ही लुढ़का फाइटर का कलेक्शन