गर्मियों के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी वाली चीजों को खाना-पीना चाहिए। ऐसे में आज आपके 1 देसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जो गर्मियों में 4 समस्याओं का काल माना जाता है।
सत्तू बिहार और यूपी का एक फेमस ड्रिंक है। सत्तू पीने से शरीर को बड़े फायदे मिलते है। शरीर का सेवन गर्मियों में ज्यादा फायदेमंद होता है।
सत्तू की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका सेवन गर्मियों में किया जाता है। सत्तू में फाइबर, आयरन, विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स पाया जाता है।
गर्मियों में अक्सर लोग डिहाइड्रेशन के शिकार होते है। ऐसे में सत्तू को पीना चाहिए। सत्तू पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है।
जिन लोगों को गर्मियों में शरीर का वजन कम करना हो उनका डाइट में सत्तू का ड्रिंक शामिल करना चाहिए। सत्तू ड्रिंक पीने से वजन कम होता है क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है।
अगर गर्मियों में आपका पाचन कमजोर हो जाता है, तो उनको सत्तू ड्रिंक पीना चाहिए। सत्तू पीने से पाचन मजबूत होता है।
सत्तू के ड्रिंक में प्रचुर आयरन पाया जाता है। जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है उनको सत्तू का ड्रिंक पीना चाहिए।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ