अगर जीवन में शत्रुओं का नाश करना हो तो नीम के पेड़ में मौजूद शक्तियों की मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि नीम के पत्ती से शत्रु का विनाश कैसे होता है-
नीम का बांदा अगर शत्रु को छुआ देते हैं तो इससे शत्रु के बुरे दिन शुरू हो जाते हैं और उसकी शक्तियों का नाश भी कर सकते हैं।
जितने अक्षरों का शत्रु का नाम है उतने ही नीम के पत्तों को लेकर घर में रखें। यह उपाय मंगलवार या शनिवार के दिन ही करें। इन पत्तों को मिट्टी में मिला दें।
शत्रु का नाम नीम के पत्ते पर लिखकर उसके टुकड़े-टुकड़े करके किसी चौराहे पर फेंक दें। ऐसा करने से शत्रु की शक्ति का नाश होता है।
घर में नीम के पत्तों को जलाने से शत्रु हावी नहीं होते हैं और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। साथ ही, सुख-शांति का वास होता है।
नीम के पेड़ में रोजाना जल अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है और इससे हनुमान जी की कृपा भी प्राप्त होती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
ऐसे नीम के पत्ती से शत्रु का विनाश कर सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM