Dev Uthani Ekadashi: देवउठनी एकादशी पर करें ये उपाय, जाग जाएगी किस्मत
By Ekta Sharma
2022-10-31, 15:06 IST
naidunia.com
नारियल, बादाम
एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में नारियल और बादाम अर्पित करें। इससे आपके सभी अटके हुए काम पूरे होंगे।
धन प्राप्ति
देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पैसे चढ़ाकर उन्हें अपने पर्स में रखें। ऐसा करने पर आपको कभी धन की कमी नहीं होगी।
दूध-केसर अभिषेक
इस दिन भगवान विष्णु का दूध और केसर से अभिषेक करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
सफेद रंग की चीज का भोग
भगवान विष्णु को तुलसी के पत्र के साथ सफेद रंग की चीज का भी भोग लगाएं। ऐसा करने से शुभ फलों के साथ-साथ धन प्राप्ति होती है।
घी का दीपक
देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा में घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से लाभ प्राप्त होता है।
Hair Care: जानिए बालों पर आंवला और दही लगाने के फायदे
Read More