बृहस्पति के गोचर से इन राशियों को होगा धन लाभ


By Kushagra Valuskar24, Apr 2024 11:03 PMnaidunia.com

बृहस्पति गोचर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 1 मई 2024 को बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर होगा। गुरु के गोचर से सभी राशियां प्रभावित होंगी।

राशि परिवर्तन

जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका असर जीवन पर पड़ता है। देवगुरु बृहस्पति के गोचर के समय भी कुछ ऐसा ही होगा।

देवताओं के गुरु

बृहस्पति को देवताओं के गुरु की उपाधि दी गई है। गुरु ग्रह को विस्तार, प्रगति और ज्ञान का ग्रह माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति के वृषभ राशि में गोचर करने को शुभ बताया गया है।

मेष राशि

बृहस्पति के गोचर से मेष राशिवालों को वित्तीय क्षेत्र में सफलता और प्रगति मिलेगी। इनकम के स्त्रोत बढ़ेंगे। आमदनी बढ़ने के साथ पैसों की बचत करने में सक्षम रहेंगे।

मिथुन राशि

गुरु के गोचर से मिथुन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। धन का निवेश करने से अच्छा रिटर्न मिलेगा। रणनीतियां और योजनाएं सफल होंगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों की आमदनी में वृद्धि देखने को मिलेगी। आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। निवेश करने के लिए बेहतर समय है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को गुरु के गोचर से लाभ मिलने के संकेत है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

घर में पैसा नहीं टिकता है तो क्या करें?