अक्सर देखा जाता हैं कि लोंग आर्थिक तंगी से गुजरने के बाद तरह-तरह के कार्य करते हैं, लेकिन फिर भी धन की प्राप्ति नहीं हो पाती है। आज हम आपको धन प्राप्ति के आसान उपाय बताएंगे।
धन प्राप्ति से जुड़े कुछ उपायों बेहद ही कारगार माने जाते हैं। ये उपाय सदियों से लोग करते आ रहे हैं। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी की रोजाना सुबह पूजा करने से धन में बढ़ोतरी होती है।
घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं और रोजा स्नान करके जल अर्पित करें। इस पौधे पर मां लक्ष्मी का वास होता है।
अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे है, तो जरूरतमंदों को दान करें। दान करने से देवी-देवता प्रसन्न होते है और धन से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।
धन प्राप्ति के लिए हनुमान जी को पीपल के पत्ते पर राम लिखकर अर्पित करें। ऐसा करने से धन का योग बनता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मुख्य द्वार पर साफ-सफाई रखने से घर में धन की देवी का वास होता है और धन में बरकत होती है।
घर की तिजोरी में लाल कपड़े में बांधकर सुपारी को रखें। ऐसा करने से धन की प्राप्ति का योग बनता है।