धन वर्षा के लिए क्या करना चाहिए?


By Sahil08, Mar 2024 02:17 PMnaidunia.com

धन वर्षा के उपाय

हिंदू धर्म में धन की देवी मां लक्ष्मी को माना जाता है। उनकी कृपा से इंसान को पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। धन प्राप्ति के लिए आप कुछ आसान उपाय भी अपना सकते हैं।

2 मुख वाला दीपक जलाएं

जिन लोगों को धन हानि का ज्यादा सामना करना पड़ता है, उन्हें गुरुवार को मुख्य द्वार पर 2 मुख वाला दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से पैसों में बरकत होने लगेगी।

घर से मीठी दही खाकर निकलें

यदि आप किसी शुभ काम के लिए बाहर जा रहे हैं तो मीठी दही खाकर निकलें। माना जाता है कि ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलती है।

प्रेमी पक्षी जोड़े की तस्वीर लगाएं

पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद की स्थिति रहती है तो बेडरूम में प्रेमी पक्षी जोड़े की तस्वीर लगाएं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा करने से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।

लक्ष्मी को ये चीज चढ़ाएं

धन की देवी मां लक्ष्मी को शंख, कौड़ी, कमल, फूल जरूर चढ़ाएं। खासकर ऐसा शुक्रवार के दिन करना ज्यादा शुभ माना जाता है और माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न भी हो सकती हैं।

सूक्त का पाठ करें

सुबह उठकर स्नान कर लें। इसके बाद सफेद कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी का ध्यान करें। इसके साथ ही, सूक्त का पाठ भी आप कर सकते हैं।

पीपल में जल अर्पित करें

घर में स्थायी सुख-समृद्धि बरकरार रखने के लिए पीपल के पेड़ में जल, शकर, घी और दूध मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से आपके घर में धन की देवी लक्ष्मी वास करेंगी।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई तमाम जानकारी धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए किसी भी तरह का दावा हमारी तरफ से नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि धन वर्षा के लिए क्या करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

महाशिवरात्रि पर भस्म लगाने से क्या होता है?