धन प्राप्ति के 3 अचूक उपाय


By Sahil11, Jul 2024 02:54 PMnaidunia.com

धन प्राप्ति के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में धन प्राप्ति के कुछ अचूक उपाय बताए गए हैं। इन्हें अपनाने से पैसों से जुड़ी समस्या आसानी से दूर हो जाएगी।

गुरुवार को करें हल्दी का उपाय

धन प्राप्ति के लिए आप हल्दी का अचूक उपाय भी अपना सकते हैं। इसके लिए हल्दी को पानी में मिलाकर घर की दहलीज पर छिड़काव करें।

मेन गेट पर करें छिड़काव

घर के मुख्य द्वार पर हल्दी के पानी का छिड़काव करने से नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है। साथ ही, पैसों से जुड़ा नुकसान भी आपको नहीं होगा।

लगातार कुछ महीने करें उपाय

मुख्य द्वार पर हल्दी के पानी से लगातार कुछ महीनों तक छिड़काव करें। ऐसा करने से धन की देवी की कृपा आपके ऊपर बरसनी शुरू हो जाएगी।

कमलगट्टे की माला तिजोरी में रखें

शुक्रवार के दिन कमलगट्टे की माला को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बरसेगी।

पैसों में होगी बरकत

कमलगट्टे की माला से इस उपाय को करने से पैसों में बरकत होगी। इतना ही नहीं, इससे पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हल्दी की गांठ का उपाय

गुरुवार के दिन 7 हल्दी की गांठ को पीले कपड़े में बांधें। इसके बाद इसे केले की जड़ में रखकर आ जाएं। ऐसा करने से धन कमाने में आने वाली समस्याएं दूर हो जाएंगी।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि धन प्राप्ति के लिए किन उपायों को अपनाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

11 जुलाई से करोड़पति बनेंगे 4 राशि के जातक, गजकेसरी योग से होगा चमत्कार