मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में चमत्कारी उपायों का उल्लेख मिलता है। गुरुवार के दिन इन उपायों को अपनाने से घर में धन आगमन भी होता है।
गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें। माना जाता है कि इस रंग के वस्त्र धारण करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को उनके प्रिय पीले रंग के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से उनकी कृपा आसानी से हासिल हो सकती है।
धन प्राप्ति के लिए गुरुवार के दिन चने की दाल का दान करें। माना जाता है कि दाल का दान करने से धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।
हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और उनकी पूजा की जाती है। गुरुवार के दिन गाय को गुड़ और चने खिलाने से आर्थिक लाभ होता है।
गुरुवार के दिन पीले रंग का रुमाल जेब में रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से जीवन में धन-धान्य की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने वालों के ऊपर भगवान विष्णु मेहरबान रहते हैं।
भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ ही, गुरुवार के दिन व्रत करें। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ता है।