आज यानी 27 मई, सोमवार को चंद्रमा का संचार धनु राशि में होने जा रहा है। यह शाम 4 बजकर 54 मिनट पर होगा। साथ ही, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की आज चतुर्थी तिथि भी है।
इस दिन धन योग, ध्रुव योग, रवि योग और मघा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे आज मां लक्ष्मी की पूजा का महत्व अधिक है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का फायदा 4 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को अधिक धन की प्राप्ति होने की संभावना है।
27 मई यानी आज के बाद मेष राशि वालों का जीवन धन्य होने वाला है। किसी नए काम में आपकी रुचि बढ़ सकती है। साथ ही, आकस्मिक धन मिल सकता है।
कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आप आर्थिक रूप से उन्नति करेंगे। नौकरी पेशा जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।
मीन राशि वालों को भगवान शिव जी की कृपा से अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपका मित्र आपके लिए कुछ नया गिफ्ट ला सकते हैं। जीवनसाथी का साथ अच्छा मिलेगा।
तुला राशि वालों को कुछ नए स्रोतों से आय की प्राप्ति हो सकती है। आप जिस क्षेत्र में हाथ आजमाएंगे, उसमें आपको सफलता मिलने की उम्मीद है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।