यूरिक एसिड के मरीजों को एक खास चटनी का सेवन करना चाहिए। यह चटनी न केवल जीभ के स्वाद को बढ़ाएगा बल्कि यूरिक एसिड को भी कम करेगा।
यह प्यूरीन नामक प्रोटीन के टूटने से बनता है। किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर करके मूत्र के माध्यम से बाहर निकाल देती है, लेकिन कई बार ज्यादा मात्रा होने के बाद एसिड जोड़ों में दर्द बढ़ाने लगती है।
यूरिक एसिड की मात्रा को कम करने के लिए आपको 1 खास चटनी का सेवन करना चाहिए, जो शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में सहायक हो सकती है।
यूरिक एसिड वालों के लिए धनिया और पुदीने की चटनी किसी दवा से कम साबित नहीं होती है। बता दें कि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और डाइयूरेटिक गुण होते हैं।
धनिया और पुदीने की चटनी बनाने के लिए 1 कप कटा धनिया पत्ता, 1 कप कटा पुदीना पत्ता, कद्दूकस अदरक, हरी मिर्च और सेंधा नमक लें।
मिक्सर की जार में 1 कप कटा धनिया पत्ता, 1 कप कटा पुदीना पत्ता, कद्दूकस अदरक, हरी मिर्च और सेंधा नमक डालकर उसे बारीक से पीस लें। अब आपकी चटनी बनाकर तैयार हैं।
इस चटनी को खाने के साथ ही रोजाना भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। दरअसल, पानी पीने से भी यूरिक एसिड शरीर से बाहर निकलता है।
धनिया और पुदीने की चटनी यूरिक एसिड में फायदेमंद होती है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ