Dhanteras 2022: धनतेरस की रात इन जगहों पर लगाएं दिए, होगा धन लाभ


By Ekta Sharma12, Oct 2022 03:40 PMnaidunia.com

धनतेरस उपाय

इस बार धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन कुछ खास जगहों पर दिया जलाने से धन की कमी दूर होती है।

पूजा घर

धनतेरस की रात पूजा घर में अखंड दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में आर्थिक समृद्धि आती है और वास्तु दोष दूर होता है।

ईशान कोण

ईशान कोण लाल रंग के धागे से बनी बत्ती में घी का दीपक लगाएं। इसमें केसर भी डालें। दीपक को धरती पर रखने की जगह चावल पर रखें।

पीपल के वृक्ष

धनतेरस की शाम पीपल के वृक्ष के नीचे जरूर दीपक लगाएं। पीपल के पेड़ में लक्ष्मी जी का वास होता है। ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती है।

बेल के पेड़

धनतेरस की रात बेल के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक लगाएं। ऐसा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

शमशान घाट

धनतेरस की रात शमशान घाट पर दीपक जरूर जलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती।

Baba Venga Prediction: धरती को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, करीब आ रहा वो वक्त