Dhanteras 2023: गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय न करें ये गलतियां


By Sahil09, Nov 2023 05:00 PMnaidunia.com

धनतेरस 2023

हिंदू धर्म में धनतेरस के पर्व को महत्वपूर्ण माना गया है। देवता कुबेर को समर्पित यह त्योहार इस साल 10 नवंबर को मनाया जाएगा।

प्रतिमा की खरीदारी

धनतेरस के दिन गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा भी खरीदना शुभ होता है। हालांकि, इस मूर्ति खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है।

कैसी हो प्रतिमा?

बाजार में गणेश और लक्ष्मी की एक साथ वाली प्रतिमा भी मौजूद होती है, लेकिन ज्योतिष में ऐसी प्रतिमा को शुभ नहीं माना जाता है।

अलग-अलग प्रतिमाएं

धार्मिक मान्यता के अनुसार, लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा अलग-अलग होनी चाहिए। एक-साथ दोनों की मूर्ति को शुभ नहीं माना जाता है।

ऐसी हो मां लक्ष्मी की प्रतिमा

माता लक्ष्मी की प्रतिमा में उनके हाथ से धनवर्षा होनी चाहिए। देवी लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति घर लाने से धन लाभ की संभावना भी बढ़ जाती है।

ऐसी मूर्ति का न करें पूजन

धनतेरस के दिन हाथी पर विराजमान लक्ष्मी की प्रतिमा घर नहीं लानी चाहिए। ऐसी प्रतिमा का पूजन करना भी बिल्कुल शुभ नहीं होता है।

मंत्र का जाप

मान्यता के अनुसार, धनतेरस के दिन ‘ओम श्री श्री आये नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

शुभ चीजें

धनतेरस के दिन सोना या चांदी के आभूषणों को खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस दिन कुछ अन्य चीजों को भी खरीदा जाता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

90's में सलमान खान ने दी थी कई सारी सुपरहिट फिल्में