देवता कुबेर को समर्पित धनतेरस का पर्व आज यानी 10 नवंबर को है। इस दिन का खास धार्मिक महत्व माना जाता है।
धनतेरस पर चीजों को खरीदने के साथ ही, दान करना भी शुभ होता है। इस दिन कुछ चीजों का दान करने से सोई हुई किस्मत भी जाग सकती है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, अन्नदान को महादान माना जाता है। धनतेरस के दिन किसी भी जरूरतमंद को आटा और गेहूं दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
कपड़े सभी की मूलभूत आवश्यकता का हिस्सा है। आज के दिन पीले रंग के वस्त्रदान करने से देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं।
धनतेरस के शुभ मौके पर आप मिठाई और नारियल का दान भी कर सकते हैं। दरअसल, ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
धार्मिक मान्यता के मुताबिक, झाड़ू मां लक्ष्मी की प्रिय वस्तु में से एक है। धनतेरस के दिन मंदिर या किसी सफाई कर्मचारी को झाड़ू का दान करना भी लाभकारी होता है।
आपको भी पता होगा कि धनतेरस के दिन चीनी और नमक खरीदकर घर लाना शुभ होता है। इन दोनों चीजों का दान करना भी फलदायक होता है।
धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन लोहा दान करने से व्यक्ति का दुर्भाग्य दूर हो जाता है। हालांकि, इस दिन भूलकर भी लोहा नहीं खरीदना चाहिए।