Dhanteras 2023: कुबेर को अर्पित करें ये चीजें, तंगहाली से मिलेगी राहत


By Sahil06, Nov 2023 01:19 PMnaidunia.com

धनतेरस 2023

धनतेरस का दिन भगवान कुबेर को समर्पित होता है। इस साल छोटी दिवाली से एक दिन पहले यानी 10 नवंबर को यह त्योहार मनाया जाएगा।

धनतेरस के उपाय

धनतेरस के दिन बर्तन, ज्वैलरी जैसी चीजें खरीदना शुभ होता है। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन कुछ उपाय करने से तंगहाली भी दूर हो जाती है

कुबेर को क्या अर्पित करें?

धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की कृपा हासिल करने के लिए उन्हें कुछ चीजें समर्पित करनी चाहिए। आइए इन शुभ चीजों के बारे में जान लेते हैं।

नारियल चढ़ाएं

धनतेरस के दिन पूजा करने का खास महत्व होता है। भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए पूजा की थाली में नारियल जरूर रखें।

प्रसाद

देवी-देवताओं को प्रसाद अर्पित किए बैगर कोई भी पूजा सफल नहीं होती है। कुबेर को खुश करने के लिए पीले रंग का प्रसाद चढ़ाना चाहिए।

हल्दी

कुबेर देवता की पूजा में हल्दी का इस्तेमाल भी किया जाता है। जल या घी में हल्दी मिलाकर स्वास्तिक चिन्ह बनाना शुभ होता है।

दूर्वे अर्पित करें

दूर्वे नामक घास को शुभ माना जाता है। इसका प्रयोग गणेश जी की पूजा में भी किया जाता है। भगवान कुबेर को दूर्वा चढ़ाने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

कमलघट्टा चढ़ाएं

कमलघट्टा यानी कमल के बीजों को भी पूजा में इस्तेमाल किया जाता है। माता लक्ष्मी और कुबेर को प्रसन्न करने के लिए कमलघट्टा जरूर चढ़ाएं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दूर होगी आर्थिक तंगी, धनतेरस पर भगवान कुबेर को चढ़ाएं ये चीजें