Dhanteras Upay: सोई किस्मत जगा देंगे धनतेरस के चमत्कारी उपाय


By Sahil07, Nov 2023 04:41 PMnaidunia.com

धनतेरस

छोटी दिवाली से एक दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार देवता कुबेर को समर्पित होता है और इस दिन कुछ चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है।

धनतेरस के उपाय

धनतेरस का त्योहार धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन कुछ आसान उपाय करने से आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है।

नमक का टोटका

धनतेरस के दिन घर के अंदर एक कांच के जार में नमक भर कर रख दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी। इसके अलावा, नमक के पानी का पोछा भी आप लगा सकते हैं।

चावल के दाने का टोटका

ज्योतिष के मुताबिक, धनतेरस के दिन 21 चावल के दाने लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना शुभ होता है। ऐसा करने से धन वृद्धि होगी।

तरक्की के लिए उपाय

यदि आप नौकरी में तरक्की चाहते हैं तो धनतेरस के दिन ऐसे पेड़ की टहनी लानी होगी, जिस पर चमगादड़ बैठता हो। इस टहनी को घर के ऐसे कमरे में रख दें, जहां सकारात्मकता का संचार होता है।

गोमती चक्र का उपाय

धनतेरस के दिन गोमती चक्र का टोटका करना भी लाभकारी होता है। इसके लिए पांच गोमती चक्र लें और इन्हें लाल कपड़े में रखकर मां लक्ष्मी का जाप करें।

धन वृद्धि का उपाय

धन वृद्धि के लिए धनतेरस के दिन कई उपाय किए जाते हैं। इस दिन सोना, चांदी या झाड़ू खरीदकर लाने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।

कौड़ी का टोटका

धार्मिक मान्यता के अनुसार, कौड़ी को धन का प्रतीक माना जाता है। इसका टोटका करने के लिए धनतेरस से लेकर भाई दूज के पर्व तक 11 कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर श्री सूक्त का पाठ करें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कर्ज मुक्ति के लिए दिवाली पर करें ये उपाय