दिवाली से पहले धनतेरस का पर्व आता है, जिस दिन चीजें खरीदने का खास महत्व माना जाता है। इस धनतेरस घर चांदी का हाथी लेकर आएं।
चांदी के हाथी को घर की तिजोरी में रखना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से पैसों की किल्लत से छुटकारा मिलता है।
धनतेरस के दिन चांदी का हाथी लाकर तिजोरी में रख दें। इसके बाद पैसों में बरकत होनी शुरू हो जाएगी। साथ ही, धन वृद्धि भी होगी।
कारोबार में उन्नति चाहते हैं तो भी तिजोरी में चांदी का हाथी रख सकते हैं। ऐसा करने से व्यापार में बढ़ोतरी होती है।
अगर आपके ऊपर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है तो धनतेरस के दिन चांदी का हाथी खरीदकर लाएं। इससे कर्ज से छुटकारा मिल जाता है।
धन की देवी की कृपा से व्यक्ति को पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही, घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है।
फेंगशुई में चांदी के हाथी को शुभता का प्रतीक माना जाता है। तिजोरी में इसे रखने से पैसों संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।
चांदी का हाथी तिजोरी में रखने से घर में शांति बनी रहती है। इतना ही नहीं, परिवार में चल रहा कलह का माहौल भी शांत हो जाता है।
यहां हमने जाना कि धनतेरस के दिन चांदी का हाथी लेकर आने से क्या लाभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ