धनतेरस के दिन किचन में भूलकर भी न करें ये गलतियां


By Sahil29, Oct 2024 10:55 AMnaidunia.com

धनतेरस 2024

दिवाली से पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। आज यानी 29 अक्टूबर को धनतेरस है और इस दिन खरीदारी करने का खास महत्व माना जाता है।

किचन से जुड़ी गलतियां

धनतेरस के दिन किचन से जुड़ी कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। अगर इन छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करेंगे तो घर में सुख-शांति नहीं रहेगी।

जूठे बर्तन न छोडें

किचन में धनतेरस के दिन जूठे बर्तनों को छोड़ना शुभ नहीं माना जाता है। इसका नकारात्मक प्रभाव आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है।

किचन में पानी की बर्बादी न करें

पानी की बर्बादी करना शुभ नहीं माना जाता है। खासकर धनतेरस के दिन ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं होता है।

कूड़ेदान को खाली रखें

धनतेरस के दिन कूड़ेदान को खाली रखना सही होता है। इस दिन किचन में कूड़ा रखेंगे तो मां लक्ष्मी घर में वास नहीं करेंगी।

टूटी-फूटी चीजें न रखें

रसोई में टूटी-फूटी चीजों को रखना भी अशुभ होता है। ऐसा करने से पूरे घर की सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती है।

बेवजह गैस जलाकर न रखें

किचन में धनतेरस के दिन बेवजह गैस जलाकर न रखें। माना जाता है कि इससे घर के ऊपर नकारात्मकता हावी हो सकती है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि धनतेरस के दिन किचन में किन गलतियों को नहीं करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ Image Source: Canva, Freepik

दीवाली के दिन मोरपंख लाने से क्या होता है?